बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘लाल कप्तान’ का टीजर रिलीज हो गया है। 35 सेकेंड के इस टीजर में ना केवल आपको सैफ की दमदार आवाज सुनाई देगी।
फिल्म में सैफ नागा साधु के रोल में नजर आएंगे। टीजर की शुरुआत में सैफ सिर पर साफा बांधे हुए हैं जो कि लाल रंग का है। इसके साथ ही अपने चेहरे पर भभूत लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
सैफ के चेहरे के भाव आपको टीजर को आखिर तक देखने के लिए बांधे रखेगा। टीजर में सैफ कह रहे हैं- ‘हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।’ यह फिल्म इसी साल 11 अक्टूबर, 2019 को दशहरे पर रिलीज होगी।
