बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। ट्रेलर के साथ ही सोशल मीडिया पर ‘पूजा’ बने आयुष्मान ने जमकर वाहवाही लूटी।
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं फिल्म के मीम्स।
मीम में टिक टॉक यूजर्स के एक्टर्स का जिक्र हो रहा है जिसपर आयुष्मान के पिता का किरदार निभा रहे अनु कपूर कहते हैं- तुम्हारी अम्मा ने कितने व्रत रखे के एक लड़का पैदा किया, और तुम कभी राधा बन जाते हो, कभी सीता बन जाते हो।
सीता के किरदार में नजर आ रहे आयुष्मान की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- कुछ महीने टिक टॉक पर वक्त बिताने के बाद लड़के।
वहीं आयुष्मान खुराना की फोन पर बात करते हुए फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- ‘अगर ऐंजल प्रिया का चेहरा होता तो’।
