विकास चौधरी ह’त्याकांड: गैं’गस्टर कौशल दुबई से गि’रफ्तार।

#HARYANA : गुरुग्राम में रंग’दारी और म’र्डर के लिए आ’तंक का पर्याय बन चुके कु’ख्यात गैं’गस्टर कौशल को पुलिस ने दुबई में पक’ड़ा है। वह नाम बदलकर यहां रह रहा था। फरीदाबाद पुलिस के एसीपी क्राइम अनिल यादव ने इसकी पुष्टि की है। पिछले 25 दिन से फरीदाबाद और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कौशल के पीछे लगी हुई थीं।

बीते दिनों फरीदाबाद में हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की बीच सड़क पर गो’लियों से भू’नकर ह’त्या किए जाने के बाद गैं’गस्टर कौशल और उसके गैं’ग का नाम सामने सु’र्खियों में आया था। इसके अलावा वह प्रदेश के बड़े व्यापारियों और रसूखदार लोगों से रं’गदारी वसूलता था।

_2c2b56aa-7e5c-11e9-8a88-8b84fe2ad6da

कौशल ने एक हफ्ते पहले गुरुग्राम के बेकरी कारोबारी से व्हाट्सऐप मैसेज के जरिये 50 लाख रुपये की रं’गदारी मांगी थी। मूलरूप से गुरुग्राम जिले के नाहरसिंह रूपा गांव निवासी कौशल के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाने में नौ अगस्त को इस संदर्भ में केस द’र्ज हुआ था। इसके अलावा कौशल के ऊपर गुरुग्राम में द’र्जनों मा’मले द’र्ज हैं।

गौरतलब है कि इसी साल बीते 27 जून 2019 की सुबह कार सवार बद’माशों ने फरीदाबाद के सेक्टर-9 हुडा मार्केट स्थित जिम के बाहर हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की ता’बड़तोड़ गोलियां बरसाकर ह’त्या कर दी थी। पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने इस ह’त्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए पांच टीमें बनाई थीं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की ह’त्या गुरुग्राम के गैं’गस्टर कौशल गैंग ने की थी।

WhatsApp Image 2019-08-17 at 16.17.19

क्राइम ब्रांच ने इस ह’त्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए गैं’गस्टर कौशल की पत्नी रोशनी व उसके नौकर नरेश उर्फ चांद को गुरुग्राम से गिर’फ्तार कर लिया था। ह’त्या एक करोड़ रुपये के लेन-देन को लेकर की गई थी। पुलिस ने वा’रदात में इस्तेमाल की गई कार भी ग्रेटर फरीदाबाद से बरामद कर लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading