भाजपा काट सकती है विधानसभा में सिटिंग MLAs की टिकट।

#JHARKHAND : झारखंड में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा जोर-शोर से तैयारी में जुट गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व भी चुनावी मोड में काम कर रहा है। नेतृत्व ने प्रदेश के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी को भी तैनात कर दिया है। पार्टी इस बार 65 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही। 20 फीसदी सीटिंग विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा, दूसरे दल से आए नेता भी माने जा रहे हैं टिकट के प्रबल दावेदार है।

download (9)

पार्टी की ओर से एक-एक सीट की गहन समीक्षा की जा रही है। इन सब के बीच पार्टी में कम से कम 20 फीसदी सीटिंग विधायकों के टिकट काटे जाने की चर्चा है। इसे लेकर बीजेपी के सीटिंग विधायक बेचैन हैं। सीटिंग विधायकों के लिए टिकट पाना एक बड़ी चुनौती है। सभी अपनी-अपनी गोटी फिट करने में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव हुए थे। भाजपा को इन राज्यों में हार का मुंह देखना पड़ा था। हार की समीक्षा में पार्टी के सीटिंग विधायकों और मंत्रियों पर दांव खेलने को अहम माना गया था। भाजपा ने इससे सबक लिया है।

vlcc ad

लोकसभा चुनाव में राज्य के 12 सीटिंग सांसदों में से चार का टिकट काटा गया था। पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा। लिहाजा पार्टी नेतृत्व विधानसभा चुनाव में भी बड़े बदलाव के मूड में है। राज्य में 81 विधानसभा सीटें हैं। इनमें भाजपा के 43 सीटिंग विधायक हैं। उधर, पार्टी में दूसरे दल के विधायकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। यहां भाजपा के सीटिंग विधायकों के लिए दोहरी चुनौती है। एक तो अपने दल के ही दावेदार पहले से हैं, वहीं दूसरे दल से शामिल हुए नेताओं का दावा भी बन रहा है। कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां आधा दर्जन से अधिक दावेदार हैं।

WhatsApp Image 2019-08-17 at 17.21.28

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.