बिहार की राजधानी पटना में डीजल से चलने वाले तीन पहिया वाहनों पर रो’क लगेगी. उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने घोंषणा करते हुए कहा है कि राज्य सरकार अब ऐसे वाहनों को परमिट नहीं देगी. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा धुंआ उत्स’र्जित करने वाली गाड़ियों पर का’र्रवाई के साथ ही अब पटना में डीजल से चलने वाली तीन पहिया गाड़ियों को नया परमिट नहीं दिया जाएगा.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि साथ ही डीजल से सीएनजी में थ्री व्हीलर को परिवर्तित कराने वालों को सरकार प्रो’त्साहित करेगी. उनकी मानें तो अगली सर्दी में पटना की वायु गु’णवत्ता को बे’हतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए इलैक्ट्रिक, बैट्री व सीएनजी चालित वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही ब्लिडिंग मैटेरियल को ढक कर ढोने के लिए स’ख्ती की जाएगी.
पटना और पूरे बिहार को वायु, जल व ध्वनि प्र’दूषण मु’क्त बनाने के लिए अभि’यान चलाया जाएगा
सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पटना और पूरे बिहार को वायु, जल व ध्वनि प्र’दूषण मु’क्त बनाने के लिए अ’भियान चलाया जाएगा. पहले चरण में सरकारी ड्राइवरों को ट्रेनिंग देकर हॉर्न का उपयोग कम से कम करने की हि’दायत दी जाएगी. उन्होंने कहा कि कर्कश हॉर्न के प्रयोग से ब’हरापन बढ़ता जा रहा है.
इसलिए अनावश्यक हॉर्न बजाने व अपने वाहनों में म्युजिकल हॉर्न लगाने वालों पर कार्र’वाई की जायेगी. प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप 2 अक्तूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक मु’क्त भारत बनाने की दिश में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर स’ख्ती बरती जाएगी तथा थर्मोकोल से बने सामानों पर पूर्ण प्र’तिबंध लगाया जाएगा.


