बाहुबली अभिनेता प्रभास की फिल्म साहो का ट्रेलर जारी किया गया। एक्शन पैक्ड ट्रेलर में प्रभास जबरदस्त स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया। ‘बै’ड ब्वॉय’ नाम के गाने में प्रभास के साथ जैकलीन थिरकती हुई नजर आएंगी।

गाने की शूटिंग हाल ही में ऑस्ट्रिया में प्रभास और जैकलीन के बीच फिल्माया गया। गाने को बादशाह और नीति मोहन ने गाया है। गाने के बारे में जैकलीन ने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि ‘प्रभास के साथ काम करना एक मजेदार अनुभव था।

गाने में भी ए’क्शन सीन देखने को मिलेंगे। प्रभास के साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी ऐसे में जब यह सॉन्ग मुझे ऑफर किया गया तो मैं काफी एक्साइटेड हो गई।’