गूगल ने एक बार फिर से बड़ी का’र्रवाई करते हुए 85 एंड्रॉयड एप्स को प्ले-स्टोर से डिलीट कर दिया है। गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद इन एप्स में एडवेयर मौजूद था। इसकी जानकारी गूगल को सिक्योरिटी रिसर्चर्स ट्रेंड माइक्रो ने दी। ट्रेंड माइक्रो के मुताबिक इन 85 एप्स में AndroidOS_Hidenad.HRXH. था।

ये एप्स एंड्रॉयड यूजर्स को फालतू के विज्ञापन दिखा रहे थे। खास बात यह थी कि ये एप्स जो विज्ञापन दिखा हे थे उन्हें बंद करना काफी मुश्किल था।
ट्रेंड माइक्रो की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे एप्स में अधिकतर एप्स फोटोग्राफी और गेमिंग वाले थे जिनमें 80 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया था। गूगल ने प्ले-स्टोर से जिन एप्स को डिलीट किया है उनमें सुपर सेल्फी, Cos कैमरा, पॉप कैरा और One Stroke Line Puzzle जैसे लोकप्रिय एप्स शामिल हैं।
