#ARARIYA #BIHAR #INDIA : अररिया के फारबिसगंज में भाई बहन समेत तीन बच्चों की द’र्दनाक मौत हो गई। हा’दसा फारबिसगंज के मटियारी पंचायत के भट्टाबाड़ी में धार में सोमवार को दोपहर बाद हुआ। मृ’तक में दो बच्ची और एक बच्चा शामिल है। सभी बच्चे बांध किनारे बकरी चराने गए थे।
मृत बच्चों में रूपा कुमारी (10), उसका छोटा भाई निखिल कुमार(8) और एक अन्य सोनी कुमारी (10) शामिल है। धर से निकालकर जैसे ही तीनों बच्चों के श’वों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया वहां को’हराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा अस्पताल परिसर द’हल गया।

घटना को जानने और बच्चों को देखने के लिए अस्पताल में काफी भीड़ जमा हो गई। आसपास और जानकार परिजनों को ढा’ढ़स बंधाने में जुट गए। घ’टना की सूचना पर स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिए। खबर लिखे जाने तक तीनों बच्चे किस परिस्थिति में धार में डू’ब गए इसकी जानकारी नहीं हो पाई। लोगों ने जब तक बच्चों को पानी से बाहर निकाला तब तक उनकी मौ’त हो चुकी थी।
