कोलकाता की मशहूर कैबरे डांसर की कहानी को निर्देशित करेंगी कोंकणा

बॉलीवुड अदाकारा कोंकणा सेन शर्मा ने अपनी पहली वेब सीरीज के लिए जो विषय चुना है, वह काफी चौंकाने वाला है। अभिनय के लिए दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं कोंकणा के निर्देशन में बनने जा रही ये वेब सीरीज कोलकाता की एक मशहूर कैबरे डांसर की कहानी है।

add

बंगाल की इस सबसे मशहूर कैबरे डांसर को लोग मिस शेफाली के नाम से जानते थे और इनका असली नाम था अराती दास। 60 और 70 के दशक में शेफाली का कैबरे डांस देखने के लिए बड़े बड़े धनकुबेरों की लाइन लगा करती थी।

इस शो के बारे में चर्चा चलने पर कोंकना सेन शर्मा कहती हैं, ‘बंट’वारे के बाद और आर्थिक उदारीकरण के पहले का समय मुझे बहुत आकर्षित करता रहा है। मैं खुद कोलकाता से हूं और मुझे उस दौर की ये कहानी बहुत पहले से पता रही है। ये एक ऐसी महिला की दिलचस्प कहानी है जिसने जिंदगी को अपनी शर्तों पर जिया। यही वजह है कि मैं इनकी कहानी पर शो बनाने जा रही हूं।’

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading