मुजफ्फरपुर: चांदनी चौक स्तिथ पेट्रोल पंप के कैशियर से एक बाइक समेत 3.87 लाख रूपए की लूट। देखें..

#MUZAFFARPUR #BIHAR #INDIA : चांदनी चौक पर ह’थियार से लैस बाइक सवार अप’राधियों ने सोमवार को दि’नदहाड़े पेट्रोल पंप के कैशियर से 3.87 लाख रुपये व बाइक लूट ली। इसके बाद अ’पराधी ओवरब्रिज से भगवानपुर की ओर भा’ग निकले। सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने कैशियर व नोजल मैन से पूछताछ की। पुलिस अ’पराधियों के हुलिये के आधार पर उनकी पहचान में जुट गयी है। मामले में कैशियर अमन कुमार के बयान पर तीन अज्ञात अ’पराधियों के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है।

vlcc ad

कैशियर ने पुलिस को बताया कि वह नोजलमैन विजय कुमार के साथ बाइक से दोपहर करीब एक बजे बैरिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया में पंप के 3.87 लाख रुपये जमा करने जा रहे थे। चांदनी चौक ओवरब्रिज के पास स्थित धर्मकांटा के समीप बाइक सवार तीन अ’पराधियों ने उनको घेर लिया और पिस्टल दिखाते हुए बाइक से उतरने को कहा। सभी ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। डर से वह और नोजलमैन बाइक से उतर गए। इसके बाद अ’पराधी उनकी बाइक लेकर ओवरब्रिज से भगवानपुर की ओर भाग निकले। बाइक की डिक्की में पंप के 3.87 लाख रुपये रखे थे। उसने तुरंत इसकी सूचना पंप मालिक रत्नेश कुमार को दी। इसके बाद मामले की शि’कायत थाने में की।

Blank rectangle shop sign mockup
मामले में थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम ने बताया कि चांदनी चौक स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर से 3.87 लाख रुपये व बाइक की लू’ट हुई है। कैशियर के बयान पर तीन अ’ज्ञात अपराधियों के खि’लाफ ए’फआईआर दर्ज की गयी है। अ’पराधियों के हुलिये के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.