हाजीपुर: डै’कैतो से पुलिस की मु’ठभेड़ में एक को लगी गोली, अन्य गि’रफ्तार, देखें..

#HAJIPUR #BIHAR #INDIA : महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा स्थित सूरतपुर विद्या गांव में सोमवार की रात में ड’कैती कर भाग रहे अ’पराधियों की मंगलवार की सुबह में पुलिस से भि’डंत हो गई। पुलिस पर अ’पराधियों ने फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें एक अ’पराधी को गोली ल’गी और भागने के क्रम में एक अप’राधी के पैर में चो’ट लग गई।

पुलिस ने इनके पास से ड’कैती के दौरान लूटे गए लगभग पांच लाख के सोने चांदी के आभूषण बरामद कर लिया। वहीं अ’पराधियों के तीन हथि’यार, चार जिंदा गोली, चार मोबाईल और दो बाइक भी बरामद की गई है। पूरे मामले का खुलासा एसपी ने मंगलवार की शाम अपने कार्यालय में किया।

प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सोमवार की आधी रात के लगभग छह की संख्या में अ’पराधियों ने महुआ थाना क्षेत्र के बेलकुंडा स्थित सूरतपुर विद्या गांव में बिरेन्द्र कुमार सिंह के यहा धावा बोला। घर में दोनों पति पत्नी के साथ मार’पीट करते हुए 50 हजार नगद, दो मोबाइल, लगभग पांच लाख रुपए मुल्य के सोने चांदी के आभूषणों की लू’ट लिया। घ’टना कि सूचना मिलते हीं जिले के सभी थानों में इस घटना कि सूचना दी गई और वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। विशेषकर महुआ थाना पुलिस को मौके पर पहुंचने के साथ हीं वाहन जांच अभियान और सदर थाना पुलिस को ये निर्देश दिए गए। महुआ के एसडीपीओ नुरूल हसन के नेतृत्व में बेलकुंडा से महुआ की तरफ जाने वाली सडक में वहीं सदर एसडीपीओ राघव दयाल के नेतृत्व में सदर थानाध्यक्ष को ये निर्देश दिया गया।

इसके बाद महुआ रोड में मलमल्ला चौड के पास सदर एसडीपीओ और सदर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह युवक आते दिखे। वाहन जांच कर रहे पुलिस पार्टी ने इन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक पर बैठे युवकों ने पुलिस पर फा’यर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी फा’यरिंग की। इस दौरान एक युवक को गोली लग गई और वह गि’र गया। इसी दौरान एक और युवक को पुलिस ने पकडा जिसके पैर में चो’ट लगी थी। इनके बाकी चार साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकलने में कामयाब हो गए। पुलिस ने जब इनसे पुछताछ और इनकी तालाशी ली तो इनके पास से एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतुस, दो खोखा, दो मोबाइल और दो बाइक बरामद किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading