सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का एक डिलीवरी बॉय गाना गा रहा है। यह गाना लोगों को इस कदर पसंद आ रहा है कि सब उसे शेयर कर रहे हैं।

दरअसल, गुवाहाटी के रहने वाले अनिर्बान चक्रवर्ती ने जोमैटो पर खाना आर्डर किया तो डिलीवरी बाॅय खाना लेकर आया। इसके बाद उन्होंने उससे गाने की रिक्वेस्ट की। प्रांजित होलोई नाम के डिलीवरी बाॅय ने गाना गाया और उसे अनिर्बान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अनिर्बान ने लिखा कि प्रांजित होलोई का मैंने फेसबुक प्रोफ़ाइल देखा, वह सिंगर बनना चाहता है। मैंने प्लान किया और उसने गाना गाया। अनिर्बान ने लिखा कि वह अच्छा गाता है, मैं सभी से अपील करता हूं कि सभी यह वीडियो देखें।
इसके बाद उन्होंने इसे पोस्ट कर दिया। लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रांजित को लोग गाना गाते रहने की सलाह भी दे रहे हैं।

वीडियो में प्रांजित 1976 में आई चितचोर फिल्म का मशहूर गाना ‘गोरी तेरा गांव बड़ा प्यारा’ गा रहा है। जिसे येशुदास ने गाया था।
