श’र्मनाक घ’टना: धनबाद में नाबालिग छात्रा को ज़िंदा ज’लाने की कोशिश, दुपट्टे से चेहरा बांध केरोसिन से नहाया, देखें…

धनबाद के तेतुलमारी में 14 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा पर पहले ते’जाब जैसा कुछ फें’का गया और उसके बाद केरोसिन डा’लकर उसे ज’लाने की कोशिश की गई।

छात्रा के अनुसार दोपहर में वह ट्यूशन के लिए जा रही थी। गली में दो युवकों ने उसके चेहरे पर कुछ तरल प’दार्थ फेंका। अपने हाथ से उसने चेहरे का ब’चाव किया, जिससे उसके साथ पर वह पदार्थ गि’र गया। कुछ छींटे चहेरे पर भी पड़े। जब तक वह कुछ समझ पाती, दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया।

उसके ही दुपट्टे से उसका मुंह और गर्दन बां’धने का प्रयास करते हुए शरीर पर केरोसिन डाल दिया। वे लोग माचिस जलाने की भी कोशिश कर रहे थे। तभी छात्रा के अनुसार उसके चि’ल्लाने पर मुहल्ले के लोग बाहर निकल आए। लोगों को देखकर दोनों युवक भा’ग निकले।
घटना की जानकारी होते ही छात्रा की मां मुहल्ले के लोगों के साथ घट’नास्थल पहुंची और बेटी को लेकर पीएमसीएच आई।

पहले भी हो चुका है हमला

छात्रा पर पहले भी हमला हो चुका है। उसकी मां ने बताया कि 11 जुलाई को अपराधियों ने उसके घर पर धावा बोला था। इस दौरान छात्रा की गर्दन पर धारदार हथियार रखकर लूट की गई थी। 22 जुलाई को छात्रा पर चाकू से हमला किया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading