#UP #INDIA : पत्नी को बाइक से मायके ले जाने से मना करने को लेकर शुरू हुए वि’वाद में सोमवार की देर रात पत्नी ने पति की ह’त्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने परिजनों को सूचना दी और विलाप करने लगी। शक तब हुआ जब लोगों ने युवक के गले पर ग’हरा निशान देखा। युवक की मां की तहरीर पर पत्नी व युवक के सगे भाई को हि’रासत में ले लिया है।
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में जट्टारी के गांव निगुना सिगुना में दौलतराम उर्फ कल्लू (28) पुत्र नौरंगी लाल प्रजापति ईंट भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। साल 2014 में उसकी शादी बुलंदशहर के गांव औरग मीरपुर निवासी रतन सिंह की बेटी मिथलेश से हुई थी। सावन पर मिथलेश ने दौलतराम से बाइक से मायके चलने के लिए कहा। दौलतराम के मना करने पर दोनों के बीच वि’वाद हो गया और त’नाव जारी था। सोमवार की रात दंपति में फिर विवाद हुआ। आधी रात बात मिथलेश ने परिजनों को जगाया और दौलतराम की हालत की जानकारी दी। जब परिजनों ने देखा तो उसकी मौ’त हो चुकी थी।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों को युवक की मौ’त पर श’क तब हुआ जब उसके शरीर पर चो’ट के निशान देखे। परिजनों को बताया तो उन्होंने भी सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में पता चला कि दौलतराम की ह’त्या दूध चलाने वाली रई से की गई है। पुलिस ने श’व कब्जे में लेकर पो’स्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां से तहरीर मिलने पर पुलिस ने मु’कदमा द’र्ज कर पत्नी मिथलेश व दौलतराम के छोटे भाई केहरी को हि’रासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

थाना प्रभारी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मृ’तक की मां पुसिया देवी की तहरीर के आधार पर ह’त्या का मु’कदमा दर्ज कर लिया है। कल्लू की मौ’त घरेलू कलह के चलते दूध चलाने वाली रई से की गयी है। एक वर्ष पूर्व भी कल्लू उर्फ दौलतराम को मार’ने का प्रयास किया गया था। मिथलेश और उसके देवर से पूछताछ की जा रही है।