एशिया की सबसे बड़ी सिगरेट बनाने वाली और भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी– इंडियन टुबैको कंपनी (ITC) अब कैफे कॉफी डे (CCD) में हिस्सेदारी खरीदने की सोच रही है। अभी इसके लिए बातचीत शुरुआती प्रक्रिया में है, जिसके बारे में आगे जाकर के फैसला लिया जाएगा।

आईटीसी अपनी छवि को एक तंबाकू उत्पाद बनाने वाली कंपनी से हटाकर के अब लोगों की जरूरत का सामान तैयार करने वाली कंपनी के तौर पर करना चाहती है। सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर जहां कई सारे टैक्स लगा दिए हैं, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर पा’बंदी लगा दी है।
