#SAHARSA #BIHAR #INDIA : सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के फेनसाहा गांव में सामूहिक रूप से 35 गरीब लड़के एवं लड़की का निकाह मदरसा दारूल उलूम अल अजिजिया फेनसाहा के परिसर में खुशनुमा माहौल में हुआ।

सामूहिक निकाह में मंगलवार की रात 35 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। नवविवाहित जोड़ों को फाउंडेशन ने उपहार स्वरूप गृहस्थी का सभी सामान भेंट किया। सामूहिक निकाह के भव्य समारोह में खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों और महिलाओं ने शिरकत कर जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।

विभिन्न स्थानों से आए नव जोड़ों को गवाहों के मौजूदगी में मौलाना ने अकत पढ़ा निकाह कुबूल कराया। मुख्य आयोजक बरकत अली ने कहा कि फाउण्डेशन के तहत इलाके में बरकत फाउंडेशन के द्वारा दूसरी बार इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। भविष्य में हर एक धर्म संप्रदाय के लोगों के बीच सामूहिक शादी एवं निकाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
