22 अगस्त को होगी राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक: उपमुख्यमंत्री

#PATNA #BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 69वीं बैठक का आयोजन 22 अगस्त को होटल मौर्या में किया जायेगा जिसे भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गर्वनर श्री एम. के. जैन के अलावा मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार भी संबोधित करेगें। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में विभिन्न बैंकों द्वारा राज्य में वितरित की गई ऋण की समीक्षा की जायेगी।

ज्ञातव्य है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में बैंकों द्वारा 1 लाख 45 हजार करोड़ रूपये का ऋण वितरित किया जाना है। बैठक में साख जमा अनुपात, स्वयं सहायता समूह, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, कृषि ऋण, बैंकों की नई शाखाएँ, ग्राहक सेवा केन्द्र, एटीएम, साईबर फ्रॉड, बैंकों का एनपीए, पशु एवं मत्स्य पालकों को के.सी.सी. आदि विषयों की विस्तृत समीक्षा की जायेगी। मालूम हो कि केन्द्र सरकार ने कृषि ऋण के समान ही समय पर ऋण का भुगतान करने वाले पशु एवं मत्स्य पालकों को के.सी.सी. उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

बैठक में राज्य के सभी वाणिज्यिक, को-ऑपरेटिव, निजी एवं क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के वरीय पदाधिकारी भाग लेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.