खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के कैथी गांव में बुधवार को चो’र होने के शक पर ग्रामीणों ने दो युवकों की हाथ बांधकर बु’री तरह से पि’टाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के ह”त्थे चढ़े युवकों में कैथी निवासी स्व दुखन पोद्दार का बेटा किशन पोद्दार उर्फ नकुल एवं स्व रामचन्द्र सिंह का पुत्र अरुण कुमार शामिल है।

ग्रामीणों ने युवकों को कई घंटों तक रस्सी से बांध कर रखा था। घट’ना के संबंध में बताया जाता है कि मध्य बोरने पंचायत सहित पूरे थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार चोरी की घ’टना हो रही है। बताया जाता है कि गत 13 अगस्त को कैथी निवासी शिक्षक पवन कुमार पासवान के घर चोरों ने एक लाख 57 हजार का जेवरात और 10 हजार कैश की चोरी कर ली थी।
घट’ना के वक्त घर में कोई नहीं था। घर वालों को 19 अगस्त को घ’टना की जानकारी मिली। इस मामले में शिक्षक पवन ने 19 अगस्त को थाने में भी आवेदन दिया था। बताया जाता है कि चोरों द्वारा सामानों का बंटबारा किया जा रहा था। इसकी भनक कैथी के अजय कुमार को लगी। इसके बाद इसकी सूचना पी’ड़ित शिक्षक को दी गई।

इसके बाद दोनों को बुलाया गया। घ’टना की सूचना पर स्थानीय मुखिया पप्पू मार्केंडेय एवं जिला परिषद सदस्य प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद काफी संख्या में लोंगों की भी’ड़ जुट गई। भीड़ युवकों पर ह’मला करना चाह रही थी। दोनों युवकों के हाथ बांधकर पिटाई भी की गई। हालांकि युवकों ने कुछ नहीं कबूला। बाद में किसी ने घ’टना की सूचना चौथम थानाध्यक्ष नीलेश कुमार को दी।

थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों को अपने क’ब्जे में लेकर थाना ले आई। थानाध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि ये दोनों युवक जे’ल भी जा चुका है।

