बिहार पुलिस (Bihar Police) हमेशा से अपने अ’जीबोगरीब कारनामों के लिए जानी जाती है. कभी इसका मजाक पुलिसकर्मियों (Policemen) की वजह से उड़ता है तो कभी संसाधनों के अभाव में. बुधवार को भी एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एक साथ बिहार पुलिस की 22 राइफल (Rifle) फेल हो गईं, वो भी पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र (Jagannath Mishra) की अंत्येष्टि मेंखास बात ये रही की पुलिस की ये बेई’ज्जती सीएम (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सामने ही हुई.
बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा की सुपौल में उनके पैतृक गांव में अंत्येष्टि हो रही थी. इस दौ’रान श’व को सलामी देने पहुंचे पुलिस वालों ने जब फायरिंग की तो किसी की बं’दूक नहीं चली. जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम के सम्मान में उनको 22 बंदूकों से सलामी दी जानी थी लेकिन एक भी बंदूक से गोली नहीं चली.
ये पूरी घ’टना सीएम नीतीश कुमार के सामने हुई.पुलिस के इस कारनाने पर राजद ने भी चुटकी ली है. पार्टी के विधायक यदुवंश यादव ने कहा कि ये न केवल पुलिस की नाकामी बल्कि पूर्व सीएम के सम्मान के साथ खिलवाड़ का मा’मला है. उन्होंने कहा कि इस मा’मले की जां’च होनी चाहिए.

