
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : पटना के बाद सर्वाधिक अपराध प्रभावित जिला मुजफ्फरपुर में मुजफ्फरपुर जिले में डीजीपी की क्रा’इम ऑडिट टीम सोमवार से ऑडिट कार्य में जुटी है. क्रा’इम ऑडिट के तीसरे दिन बुधवार को अपराध अनुसन्धान विभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक रत्नमणि संजीव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच अभिलेखों की जां’च की. इस दौरान एसएसपी मनोज कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे. निरी’क्षण के दौरान जिले के संगीन अप’राधों से सम्बंधित सभी अभि’लेख को खंगा’लते हुए अब तक की का’र्रवाइयों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली.

मुजफ्फरपुर जिले में क्रा’इम ऑडिट करने पहुँची टीम का नेतृत्व सीआईडी के डीआईजी रत्नमणि संजीव कर रहे हैं. जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के 40 थानों की ऑडिट में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 12 अधिकारी लगे हैं, जो अपराध अंकेक्षण में जुटे हैं. डीजीपी के गतिशील दस्ता में शामिल पदाधिकारियों द्वारा जिले के सभी अनुमंडलों एवं सभी पुलिस अंचलों का अप’राध अंकेक्षण (क्रा’इम ऑडिट) का आज तीसरा और आखिरी दिन है.

इस दौरान टीम में शामिल अधिकारी पुलिस पदाधिकारियों द्वारा सक्रिय अप’राधकर्मियों की सूची की समीक्षा की और लंबित वा’रंट/कु’र्की का निष्पादन एवं गं’भीर अप’राधों में सुसंगत धा’राओं के साथ निष्पक्ष अनु’सन्धान और विधिसम्मत का’र्रवाई हेतु मार्गदर्शन भी किया. डीजी गतिशील दस्ता के अधिकारी थानों के अभिलेखों की अव’लोकन/समीक्षा करते हुए कई बिं’दुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

ऑडिट के दौरान गं’भीर मामलों में पुलिस द्वारा की गई का’र्रवाई की गई है, इसकी भी समीक्षा की. सूत्रों के अनुसार अप’राध अंकेक्षण (क्राइम ऑडिट) के दौरान अधिकतर थानों की गुं’डा पंजी अद्यतन नहीं मिली है, वहीं अधि’कतर वाहनों की चो’री मामले में ठो’स का’र्रवाई सामने नहीं आयी.



#DGP #CRIME AUDIT #INSPECTION #SSP MUZAFFARPUR #CITY SP #CID DIG #IG HEADQUARTER