बाबा के खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौ’न शो’षण के मा’मले सामने आए
बाबा ज्योतिगिरी के तमाम अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शोषण से जुड़े वीडियो वायरल करने वालों के खि’लाफ भी FIR दर्ज की गई
बाबा राम रहीम और आसाराम बापू के बाद हरियाणा के एक और बाबा के खि’लाफ महिलाओं के साथ यौन शो:षण और नाबालिगों के साथ कथित तौर पर बला’त्कार की शि’कायतें द’र्ज हुई हैं. आरो’पों के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम में बहेडा कला गांव के बाबा ज्योतिगिरी महाराज कई महिलाओं के साथ यौन शोष’ण में संलिप्त पाए गए हैं और इसके खि’लाफ शिका’यत भी दर्ज करा दी गई है.
दरअसल, बाबा ज्योतिगिरी महाराज के तमाम अ’श्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसकी वजह से पुलिस ने शि’कायत दर्ज की और अब गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल वीडियो की जांच कर रही है. इस मामले में वीडियो फैलाने वालों के खि’लाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.वायरल हुए इन वीडियो के सामने आने के बाद तथाकथित बाबा अपने आश्रम से गायब हो गया है. इस बाबा पर आ’रोप है कि आश्रम में आने वाली महिलाओं और बच्चियों के साथ वह जबरन संबंध बनाता था, और अब तक दर्जनों बच्चों के साथ यौन शो’षण कर चुका है. इस मामले में शि’कायत करने वाली महिला भी एक पी’ड़िता है जिसने पुलिस में शि’कायत द’र्ज की है.
आजतक के पास भी इस बाबा के दुष्कर्म और अ’श्लील हरकतों के वीडियो मौजूद हैं जिसमें वह इन बच्चियों के साथ यौन शोष’ण करता नजर आ रहा है. मा’मले के सामने आने के बाद शि’कायत की एक कॉपी राष्ट्रीय महिला आयोग, हरियाणा महिला आयोग और तमाम अधिकारियों को भी भेज दी गई है.

