गृह मंत्री अमित शाह 10 राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ करेंगे बैठक, नक्सलियों के खा’त्मा होगा मुद्दा..

न’क्सलियों के खा’त्मे के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह न’क्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. अमित शाह की ये बैठक न’क्सल प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होगी.

सूत्रों के मुताबिक बैठक में न’क्सलियों के नए ठिकाने, जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ट्राई जंक्शन पर चर्चा होगी. अमित शाह न’क्सल प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. ये बैठक 26 अगस्त को दिल्ली में होगी.

माना जा रहा है कि देश के कुछ हिस्सों में जहां न’क्सली गतिविधियां ज्यादा हैं, वहां के लिए बड़ी रणनीति तैयार की जाएगी. न’क्सली ह’मलों में आए दिन पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों की जान जाती हैं. गृह मंत्रालय की इस बैठक में न’क्सली घटनाओं को रोकने का खाका तैयार किया जाएगा.

इससे पहले जून में गृहमंत्री अमित शाह ने न’क्सल मामले में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, आईबी चीफ, केंद्रीय गृह सचिव और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे.

इससे पहले मार्च 2018 में गृह मंत्रालय को शेयर की गई खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि न’क्‍सली अपना नया गढ़ बनाने में जुटे हैं. न’क्‍सली छत्तीसगढ़ के बस्तर और दण्डकारण्य से अलग होकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के जंगलों में भी नया न:क्सली ज़ोन तैयार करने में जुटे हैं. ये ज़ोन मध्यप्रदेश के बालाघाट, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के गोंदिया में बनाया जा रहा था. फिलहाल सुरक्षाबल और राज्य पुलिस न:क्सलियों से नि’पटने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.