दूध बाजार ध्वस्त होने पे तेजस्वी और तेजप्रताप बैठे धरने पे, यातायात बाधित, देखें..

#PATNA #BIHAR #INDIA : अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन ने पटना जंक्शन के सामने दूध बाजार को तोड़ा तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को धरने पर बैठ गये। लगभग आधे घंटे तक तेज वर्षा होती रही लेकिन वह धरना से नहीं हटे। कार्यकर्ताओं ने उनके लिए छाता की व्यवस्था की। इस बीच रात करीब 11 बजे तेजप्रताप भी वहां पहुंच गएं। तेजस्वी ने दावा किया कि दूध बाजार सरकार ने बनाया था। यह अतिक्रमण नहीं हो सकता। अधिकारी कोई आदेश नहीं दिखा रहे हैं, जिसके तहत इसे तोड़ा गया। गौरतलब है कि तेजस्वी मंगलवार को ही एक पखवाड़े बाद पटना लौटे थे। इसके अगले ही दिन वह धरने पर बैठे। उल्लेखनीय है कि अपनी कार्यशैली को लेकर तेजस्वी हाल के दिनों में पक्ष-विपक्ष के निशाने पर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष के स्टेशन के समाने बीच सड़क पर धरना पर बैठने से यातायात बाधित हो गया। बाद में प्रशासन ने स्टेशन गोलम्बर के फ्रेजर रोड छोर से वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था की। धरने के दौरान सैकड़ों की संख्या में दूध ब्रिकेता, आसपास के दुकानदार और राजद कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। आ’रोप लगाया कि सरकार ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की और ना ही किसी को नोटिस दी गई। अचानक प्रशासन ने पूरे बाजार को तोड़ दिया। दस हजार गरीब लोग सड़क पर आ गये।

आ’रोप लगाया कि जिस राज्य में डीजीपी कह रहा हो कि वह असुरक्षित है वहां कानू व्यवस्था की चर्चा बेमानी है। इसके पहले तेजस्वी यादव ने बयान जारी कर कहा है कि पुलिस का काम सिर्फ सरकारी आकाओं की राजनीति को पंख देना रहा गया है। बता दें कि दूधमंडी में डेढ़ सौ के करीब दुकानदार दूध, पनीर और खोआ का कारोबार करते थे। दो दिन पहले इन दुकानदारों को जगह खाली करने को कहा गया था। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त आनंद किशोर और डीएम कुमार रवि के निर्देश पर पुलिस बल ने भवन को ध्वस्त कर दिया। दूधमंडी के पास अत्याधुनिक पार्किंग स्थल बनायी जाएगी। इसमें रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों को रखा जाएगा।

वहीं प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास खाली कराई गई जमीन पर हाइड्रोलिक पार्किंग सिस्टम बनाया जाएगा। इस जगह को स्मार्ट सिटी के एरिया में चयनित किया गया है। इसीलिए यहां आम लोगों के लिए शौचालय, स्नानघर और पीने की पानी की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग अपना वाहन पार्किंग में लगा सकेंगे। इधर, आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बुद्ध मार्ग में अतिक्रमण के मलवा को चौबीस घंटे के भीतर हटाएं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.