दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को उस्मानपुर इलाके में बा’ढ़ प्रभा’वित लोगों से मुलाकात कर हा’लात का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बा’ढ़ प्र’भावितों से कहा कि घ’बराएं नहीं, अगर कोई कमी पड़ी तो सरकार राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी।
यमुना नदी के निचले इलाकों के डू’बने के बाद नदी के मैदानी हिस्से में रह रहे 15,000 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा लगाए शिविरों में भेज दिया गया है।
यमुना बुधवार को भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। हालांकि, दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जल का स्तर कई घंटों से 206.60 मीटर पर स्थिर है और इसके कम होने की संभावना है। केजरीवाल ने उस्मानपुर इ’लाके में लगाए शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिला। ज्यादातर लोग अपने घरों में अपना सामान छोड़ आए है, लेकिन अच्छी बात यह है कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। शिविरों, भोजन, पानी और दवाओं का बंदोबस्त कर लिया गया है। अगर कोई कमी हो तो हमें बताएं, हम फौरन आवश्यक कार्र’वाई करेंगे।

