ALERT: पटना में गंगा का जलस्तर ख’तरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर, देखें..

#PATNA #BIHAR #INDIA : पटना के गांधीघाट पर बुधवार की देर शाम गंगा का जलस्तर ख’तरे के निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर हो गया। दीघाघाट और हथिदह में भी गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इन दोनों जगहों पर क्रमश: 44 और 20 सेंटीमीटर नीचे है। सोन और पुनपुन नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

केंद्रीय जल आयोग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर गांधी घाट में खतरे के निशान 48.60 मीटर से ऊपर हो गया है। दीघाघाट में गंगा का खतरे का निशान 50.45 मीटर है यहां जलस्तर खतरे के निशान से अभी 44 सेंटीमीटर नीचे हैं। हथिदह में ख’तरे का निशान 41.76 मीटर है। यहां का जलस्तर ख’तरे के निशान से मात्र 20 सेंटीमीटर नीचे है।

आयोग के अधिकारियों का कहना है गुरुवार को दोनों जगहों पर गंगा खतरे के निशान से ऊपर हो सकती है। मनेर में सोन नदी का जलस्तर 51. 34 मीटर पहुंच गया है। खतरे के निशान से नदी का जलस्तर मात्र 64 सेंटीमीटर नीचे है। इसी प्रकार पुनपुन नदी श्रीपालपुर में खतरे के निशान से एक मीटर नीचे है। यहां नदी का जलस्तर 49.60 मीटर पहुंच गया है। नदियों के जलस्तर में बढोतरी होने के बाद जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। संबंधित अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गंगा के जलस्तर पर नजर रखें तथा उचित कदम उठाएं। निचले इलाके में रहने वाले लोगों को यदि जरूरत पड़ती है कि दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए तो इसकी सूचना डीएम को दें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.