श्रद्धालुओं को रेलवे का बेहतरीन तोहफा, वैष्णो देवी जाने के लिए 15 अक्टूबर को सहरसा से खुलेगी ट्रेन, जानें पूरी जानकारी…

इंडियन रेलवे अपने यात्रियों को एक बहुत बड़ी सुविधा देने जा रहा है. जी हां, अब दक्षिण भारत और वैष्णो देवी का दर्शन करना हो जाएगा बहुत आसान. इसके लिए इंडियन रेलवे ने टूरिस्ट स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है. आपको बता दें कि इस यात्रा के दौ’रान यह ट्रेन तिरूपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी आदि जगहों के मंदिरों व पर्यटक स्थलों का दर्शन कराया जायेगा. साथ ही वैष्णो देवी यात्रा में वैष्णो देवी के साथ-साथ जम्मू, हरिद्वार, ऋषिकेश आदि का भ्रमण कराया जायेगा.

आपको बता दें कि ये ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन होते हुए रवाना होगी. इसकी जानकारी आइआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर राजेश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के लिए 24 सितंबर को राजगीर से स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. इसके साथ ही 15 अक्टूबर को सहरसा से वैष्णो देवी के लिए ट्रेन जाएगी.

राजगीर से स्पेशल ट्रेन नालंदा, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर से होते हुए पटना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, धनबाद, बोकारो होते हुए जायेगी. 9 रात 10 दिन की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 9451 रुपया किराया रखा गया है.यात्रा की बात करें तो यह सात दिन और आठ रात का पूरा पैकेज होगा. इस ट्रेन में यात्रियों हर सुविधा मिलेगी. नाश्ते से लेकर खाना खाने, रात का खाना, शाम का नाश्ता, स्नैक्स वेगेरा सब कुछ मिलेगा.

पर्यटक अपना टिकट आईआरसीटीसी के वेबसाइट या अधिकृत टूर ऑपरेटरों और क्षेत्रीय कार्यालय में आकर टिकट बुक करा सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading