#PATNA #BIHAR #INDIA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना पहुंचने पर उनका स्वागत बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने निराले अंदाज में किया। उन्होंने एक बार फिर तेजस्वी यादव को महाभारत का अर्जुन और खुद को कृष्ण बताते हुए वि’रोधियों को सावधान हो जाने की हिदायद दी है।

पूर्व मंत्री व विधायक तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर कहा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ‘महाभारत’ की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा है कि महाभारत का युद्ध होने वाला है और अब उनका अर्जुन पहुंच गया है। ऐसे में वि’रोधियों को अब सावधान हो जाना चाहिए।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत प्रशासन ने पटना जंक्शन के सामने दूध बाजार को तोड़ा तो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को धरने पर बैठ गये। लगभग आधे घंटे तक तेज वर्षा होती रही लेकिन वह धरना से नहीं हटे। कार्यकर्ताओं ने उनके लिए छाता की व्यवस्था की। दावा किया कि दूध बाजार सरकार ने बनाया था। यह अतिक्रमण नहीं हो सकता। अधिकारी कोई आदेश नहीं दिखा रहे हैं, जिसके तहत इसे तोड़ा गया। गौरतलब है कि तेजस्वी मंगलवार को ही एक पखवाड़े बाद पटना लौटे थे। इसके अगले ही दिन वह धरने पर बैठे। उल्लेखनीय है कि अपनी कार्यशैली को लेकर तेजस्वी हाल के दिनों में पक्ष-विपक्ष के निशाने पर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष के स्टेशन के समाने बीच सड़क पर धरना पर बैठने से यातायात बाधित हो गया। बाद में प्रशासन ने स्टेशन गोलम्बर के फ्रेजर रोड छोर से वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था की। धरने के दौरान सैकड़ों की संख्या में दूध ब्रिकेता, आसपास के दुकानदार और राजद कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। आ’रोप लगाया कि सरकार ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की और ना ही किसी को नोटिस दी गई। अचानक प्रशासन ने पूरे बाजार को तोड़ दिया। दस हजार गरीब लोग सड़क पर आ गये।
आरो’प लगाया कि जिस राज्य में डीजीपी कह रहा हो कि वह असुरक्षित है वहां कानू व्यवस्था की चर्चा बेमानी है। इसके पहले तेजस्वी यादव ने बयान जारी कर कहा है कि पुलिस का काम सिर्फ सरकारी आकाओं की राजनीति को पंख देना रहा गया है।