#DELHI #INDIA : दिल्ली के तुगलकाबाद में बुधवार रात हुई हिं’सा में अबतक 91 लोगों को गिर’फ्तार किया जा चुका है. इसमें भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण भी शामिल हैं. गुरुवार सुबह पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया. दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात किया गया.
तुगलकाबाद हिं’सा के दौरान बुधवार रात 15 से अधिक पुलिसकर्मी घा’यल हो गए थे और दर्जनों गाड़ियों में तो’ड़-फो’ड़ की गई थी. पुलिस ने गि’रफ्तार सभी 91 आ’रोपियों पर दं’गा फैलाना, सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है. सभी आ’रोपियों को आज साकेत कोर्ट में पेश किया गया जाएगा।

तुगलकाबाद इलाके में रविदास मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ बुधवार शाम दलित समाज के लोगों ने रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन किया. इस आं’दोलन में दलित समुदाय के नेता और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर मौजूद थे. इस मौके पर दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे. इस वि’रोध प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से दलित समुदाय के सैकड़ों लोग भी शामिल हुए.
इसके बाद कई घंटे तक जमकर बवाल हुआ. रामलीला मैदान में रैली के बाद हजारों की संख्या में दलित समुदाय के लोग तुगलकाबाद पहुंचे और पत्थरबाजी शुरू कर दी. हिंसा के दौरान 15 पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग ज’ख्मी हो गए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठियां भांजी और कई राउंड हवाई फा’यरिंग की.

इलाके में अर्धसैनिक बलों को भी तैनात कर दिया गया है. भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर को गि’रफ्तार कर लिया गया. गोविंदपुरी थाने में केस दर्ज किया गया है. कई और कार्यकर्ताओं को हि’रासत में लिया गया है.