बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान में कॉन्सर्ट करने को लेकर माफी मांगी । इसके बाद ऑल इंडिया सिने वर्कर एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) ने मीका पर से बैन हटा लिया।
मीका ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की पार्टी में गाना गाया था । इस वजह से उनको सिनेमाजगत में काम करने से बैन कर दिया गया था
मीका ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं और आगे से ये गलती कभी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को वीजा मिलेगा तो, कोई भी जाएगा। आपको मिलेगा तो आप भी जाएंगे। मुझे मिल गया था मैं चला गया ।
