सारा बोलीं, करीना मेरी दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा वो मेरे पिता की पत्नी हैं

बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपना नाम बना चुकी अदाकारा सारा अली खान की अगली फिल्म ‘लव आजकल 2’ और ‘कुली नंबर 1’ है । उनके पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है

भले ही सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच बातचीत ना हो लेकिन वे सारा और इब्राहिम का पूरा ख्याल रखते हैं । इसके अलावा सारा को अक्सर करीना के साथ भी देखा जाता है ।

add

फेमिना मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जब सारा से पूछा गया कि बेबो से आपकी क्या बात होती है?तब सारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि करीना मेरी दोस्त हैं लेकिन इससे ज्यादा वो मेरे पिता की पत्नी हैं ।’ ‘मैं उनकी इज्जत करती हूं और महसूस करती हूं कि वो मेरे पिता को बहुत खुश रखती हैं । हम एक ही फील्ड से हैं । हमारा काम भी एक जैसा है इसलिए हमारी ज्यादा बातें फिल्मों को लेकर होती हैं ।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.