स्मार्टफोन के चक्कर में टू’ट रहे बच्चों के दांत, 9 बच्चे अस्पताल में एडमिट

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS से एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।

एम्स के डेंटल विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ महीनों में इलाज के 9-10 ऐसे बच्चे अस्पताल में एडमिट हुए जिनके दांत स्मार्टफोन के मुंह पर गिरने से टूट गए थे। इनमें से कई बच्चों के होंठ भी क’ट गए थे। ये बच्चे सोते समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते थे और इसी दौरान इनके चेहरे पर फोन गिरने से दांत टूट गया।

add

एक स्मार्टफोन का वजन 170 ग्राम से लेकर 250 ग्राम तक होता है। ऐसे में चेहरे पर इतना वजन का गिरना अस्पताल में भर्ती करा सकता है।

एम्स के डेंटल विभाग के डॉक्टर विजय माथुर और डॉक्टर नितेश तिवारी के मुताबिक चेहरे पर फोन गिरने के कारण इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाले बच्चों की उम्र साढ़े तीन साल से लेकर आठ साल के बीच है। इनमें से सात बच्चे ऐसे हैं जो सोते वक्त फोन पर गेम खेल रहे थे।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.