सांप से खेल रही थी एक्ट्रेस की बेटी, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा, देखें Video…

किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अपने स्टाइल और स्वैग के चलते दुनिया भर में बहुत मशहूर हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे. इस वीडियो में किम कार्दशियन (Kim Kardashian) की बेटी शिकागो ने हाथ में जिंदा सांप पकड़ा है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि उस सांप को हाथ में पकड़ने के बावजूद किम कार्दशियन(Kim Kardashian) की बेटी बिल्कुल भी डरी हुई नहीं लग रही है.

 

View this post on Instagram

 

My brave girl Chicago 🐍

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस किम कार्दशियन (Kim Kardashian) ने लिखा, “मेरी बहादुर बेटी शिकागो.”

वीडियो में शिकागो ने सांप को ऐसे पकड़ा है, जैसे वह किसी खिलौने के साथ खेल रही हों. उनके इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. किम कार्दशियन के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को करीब 95 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

source: ndtv

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading