शुशील कुमार ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- चिदंबरम ने केंद्र में रहते हुए की ISI की मदद, देखें..

#PATNA #BIHAR #INDIA : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आ’रोप लगाया है कि गृह और वित्त मंत्री रहते हुए पी. चिदम्बरम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद की थी। इस कारण उस दौर में कई जगह बड़ी आ’तंकी घ’टनाएं हुईं और नकली नोटों की तस्करी बढ़ी। उन्होंने गुजरात के तत्कालीन सीमए नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पाकिस्तान के इशारे पर ह’त्या के मामले में फंसाने की साजिश की।

उपमुख्यमंत्री ने दो अलग-अलग ट्वीट के माध्यम से कहा है कि चिदम्बरम के बचाव में दर्जनभर वकीलों को खड़ा कर कांग्रेस बड़ी बेशर्मी से दो बातें स्वीकार कर रही है। पहली यह कि कांग्रेस सरकार के समय हुए इस महाघो’टाले के लिए वह भी जिम्मेदार है, दूसरी बात यह कि कांग्रेस को देश की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है।

उन्होंने कहा है कि गुजरात में इशरत जहां सहित चार आ’तंकियों के मुठ’भेड़ में मारे जाने पर पाकिस्तान के इशारे पर चिदम्बरम ने ह’त्या के मामले में फंसाने के लिए अपने अवर सचिव आरबी एस मणि से हलफनामा दायर कराकर खुफिया विभाग की रिपोर्ट को अपुष्ट बताया था। जबकि उसी अधिकारी ने पहले इशरत के आ’तंकी होने की खुफिया रिपोर्ट की पुष्टि भी की थी। मोदी और शाह को कोर्ट से क्लीनचिट मिली और चिदम्बरम की साजिश नाकाम हुई थी।

उन्होंने कहा है कि देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को नुक’सान पहुंचाने में मददगार होने के एवज में चिदम्बरम को फर्जी कंपनियों के जरिये पैसे मिले, जिससे उनके बेटे कार्ति चिदम्बरम और अन्य संबंधियों के नाम पर अरबों रुपये की सम्पत्तियां खरीदी गईं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading