अगर आपको बैंक में कोई काम है तो आज गुरुवार को निप’टा लें. क्योंकि कल से बैंक 3 दिनों तक बंद रहेंगे. 23 अगस्त को बिहार के बैंकों में जन्माष्टमी की छुट्टी है, इसके बाद चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. इस तरह गुरुवार के बाद बैंकों में लगातार तीन दिन की छुट्टी है.हालांकि, बैंकिंग ऑपरेशन के अन्य विकल्प चालू रहेंगे. नेट बैंकिंग के अलावा एटीएम भी चलती रहेगी.
एटीएम चलती रहेगी लेकिन कैश लोडिंग को लेकर कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है. इसलिए एटीएम कैशलेस हो सकती हैं. बिहार प्रोविंशियल बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव संजय तिवारी ने कहा कि नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ग्राहकों की संख्या अब बहुत बड़ी है इसलिए बैंकों में छुट्टी से आम ग्राहकों की परे’शानी नहीं बढ़ेगी.सचिव संजय तिवारी ने जानकारी दी कि एटीएम में क्षमता के अनुरूप पूरा पैसा डाला जाएगा, ताकि जाछठ व्रतियों को असुविधा न हो. स्टेट बैंक में भी एटीएम को सुचारू रखने के लिए बेहतर इंतजाम का दावा किया है.
फिर भी जन्माष्टमी पर खरीदारी के लिए एटीएम से पैसे निकालने में देर न करें. अन्य जरूरी बैंकिंग कामकाज भी 22 अगस्त से पहले निबटा लें. जन्माष्टमी पर एक दिन का अवकाश है. इसलिए 23 अगस्त (शुक्रवार) को बैंक बंद रहेंगे. 24 अगस्त को माह का चौथा शनिवार है. नियमानुसार माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है. 25 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. इस तरह से बैंकों में तीन दिनों की लगातार बं’दी रहेगी.


