#UP #INDIA : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रे’प और म’र्डर की दिल दह’ला देने वाली वा’रदात सामने आई है. जहां दो नाबालिग भाइयों ने एक छह साल की बच्ची से सामूहिक ब’लात्कार किया और फिर उसकी ह’त्या कर दी. मृत’क बच्ची कक्षा एक में पढ़ती थी. वा’रदात को उस वक्त अंजा’म दिया गया, जब मासूम बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी.

लखीमपुर खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पूनम ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा एक में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार दोपहर को अपने घर से लापता हो गई थी. उसे अंतिम बार आ’रोपियों के घर के पास खेलते हुए देखा गया था. बच्ची जब घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने उसे तलाश करने की कोशिश की. लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला.
बाद में परेशान परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तलाशी अभियान रात भर चलता रहा. बच्ची का श’व बुधवार को तब मिला जब आ’रोपियों की मां ने पुलिस के सामने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसके बच्चों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

आरो’पियों की मां ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसके बेटों ने बच्ची की गला घों’ट कर ह’त्या कर दी है, तो उसने बच्ची की ला’श को ठिकाने लगाने के लिए अपने बेटों की मदद की.
फूलबेहद पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक (SHO) श्याम नरायन सिंह ने बताया कि बच्ची का श’व आ’रोपियों के घर से लगभग 200 मीटर दूर बरामद हुआ है. आ’रोपियों ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने टॉफी का लालच देकर लड़की को अपने घर पर बुलाया था.

पुलिस के मुताबिक दोनों आ’रोपी पढ़ाई छोड़ चुके हैं. उनकी उम्र 15 और 12 साल है. उनके परिजन मजदूरी करते हैं. आ’रोपियों ने खुद भी बच्ची से ब’लात्कार करने की बात कुबूल कर ली है. पुलिस ने दोनों भाइयों और उनकी मां को हि’रासत में ले लिया है. तीनों के खिलाफ रे’प, ह’त्या और सबूत छिपाने तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.