दक्षिण सिनेमा के मशहूर अभिनेता किच्छा सुदीप की फिल्म ‘पहलवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

1 मिनट 51 सेकेंड के ‘पहलवान’ के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में किच्छा सुदीप का पहलवानी अंदाज हर किसी का दिल जीत लेगा। फिल्म में किच्छा सुदीप और सुनील शेट्टी के अलावा आकांक्षा सिंह और सुशांत सिंह जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एस. कृष्णा कर रहे हैं।
कुछ देर पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस फिल्म ‘पहलवान’ से बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।
