ALERT: तमिलनाडु में आ’तंकियों की घुसने की खबर, खुफिया एजेंसी ने आधी रात को दी चे’तावनी..

#TN #INDIA : तमिलनाडु में आ’तंकियों के घुसने की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के बाद राज्य को अलर्ट पर रखा गया है। गुरुवार की आधी रात को खुफिया एजेंसियों ने चेता’वनी दी कि लश्कर-ए-तैयबा के छह आ’तंकी कोयंबटूर में घुस चुके हैं।

खुफिया एजेंसियों की तरफ से पड़ोसी राज्य श्रीलंका से आ’तंकियों के घुसने और संभवत: तमिलनाडु या फिर केरल में हमले की रिपोर्ट्स के बाद तमिलनाडु के गृह विभाग की तरफ से राज्य को अलर्ट कर दिया गया है। कोयंबटूर और चेन्नई के पुलिस कमिश्नर ने इस बात की पुष्टि की है कि अलर्ट जारी किया गया है और तमिलनाडु के सभी प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

पुलिस सूत्रों ने खुफिया अलर्ट के बारे में बताते हुए कहा- “एक आ’तंकी पाकिस्तान से है, जबकि पांच अन्य श्रीलंका से हैं। वे सभी समुद्री रास्ते से आए हैं।” पाकिस्तानी आ:तंकी की पहचान इलियास अनवर के तौर पर हुई है। मॉल्स, सार्वजनिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड्स पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को केन्द्र सरकार ने 5 अगस्त को खत्म कर दिया। जिसके बाद पाकिस्तान के साथ रिश्तों में तल्खी आई है। सरकार ने आ’तंकी संगठनों की तरफ से संभावित हमले की चेतावनी दी थी।

आ’तंकी ह’मले की खुफिया जानकारी के बाद पिछले हफ्ते बेंगलुरू को हाई अलर्ट पर खा गया था। समुद्री रास्ते से आ’तंकियों के घुसने की रिपोर्ट के बाद भारतीय नौसेना को पश्चिमी और पूर्वी समुद्री छोर पर अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही, सीमा पर घुसपैठ रोकने के लिए सेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.