पुलवामा ह’मले के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर नेस्तनाबूद करने वाले चर्चित बालाकोट ह’मले पर फिल्म बनाने का एलान हो गया है।
तीन भाषाओं में बनने जा रही फिल्म बालाकोट – ट्रू स्टोरी बनाने का एलान मशहूर लेखक, अभिनेता और निर्माता विवेक ओबेरॉय ने किया है। अमेरिका के कई शहरों में आयोजित इंडिया डे परेड में हिस्सा लेने गए विवेक ओबेरॉय को उनकी पिछली फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी के लिए वहां काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इन प्रतिक्रियाओं को देखते हुए ही विवेक ने अपनी अगली फिल्म बालाकोट एयर स्ट्राइक पर बनाने का फैसला किया और ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी बनेगी।

फिल्म की शूटिंग जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और आगरा में होगी और इसके इसी साल के आखिर तक शुरू हो जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।फिल्म में एयरफोर्स की ये दांस्तां थोड़ा पीछे जाकर पुलवामा ह’मले से शुरू होगी जिसमें पाकिस्तानी आ’तंकवादियों ने 40 जवानों की ह’त्या कर दी थी।
विंग कमॉन्डर अभिनंदन वर्धमान की बहादुरी की कहानी इस फिल्म का अहम हिस्सा होगी। अभिनंदन को इस साल का वीर चक्र सम्मान भी मिला है।
