#Patna #Bihar ड्रग विभाग की टीम ने गुरूवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से राम कृष्णा नगर के जकरियपुर स्थित अंबिकानगर कॉलोनी में अवै’ध रूप से आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर छा’पेमा’री की. किराए के मकान में चार साल से बिना लाइसेंस के चल रही फैक्ट्री पर छा’पेमा’री की. करीब सात आठ लाख रुपए की आयुर्वेदिक दवा जब्त की गई. फैक्ट्री से उपकरण ज’ब्त कर लिए गए.

फैक्ट्री का संचालक फ’रार है.ड्रग इंस्पेक्टर कमरूउदीन अंसारी ने बताया कि रामकृष्णानगर के जकरियापुर स्थित अंबिका कॉलोनी के स्व. राज कुमार के मकान में अवैध रूप से आयुर्वेद दवा बनाने वाली फैक्ट्री में छा’पेमा’री की गई. यहां से सात आठ लाख रुपए तक की आयुर्वेदिक गोलियां ज’ब्त की गईं. फैक्ट्री से मशीन आदि ज’ब्त कर लिए गए. धं’धेबाज बालमिकी किराए के मकान में फैक्ट्री से दवा बनाकर स्टोर करता था.
यहीं से बाहर माल सप्लाई करता था. छा’पेमा’री की भ’नक लगते ही धंधेबाज भाग निकला. उन्होंने बताया कि इस धंधे में मकान मालिक स्व राजकुमार के बेटों की भी मिलीभगत की बात सामने आई.ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि फैक्ट्री से तीन अंग्रेजी दवा की गोलि’यां काफी संख्या में ब’रामद की गई है. इन तीनों अंग्रेजी दवाओं को मिलाकर चंदा आयुर्वेदी फार्मेसी द’र्द निवारक ग’लियां बनायी जाती थी. अंग्रेजी दवा में रंग मिलाकर तैयार की जाती थीं.
गोलियां अंग्रेजी दवा डेरिफाईलिन, न्यूमोसोलाईड और एन्टी एलर्जिक दवा सीपीएम को पीस कर पाउडर तैयार करते थे. इसके बाद मिलाकर आयुर्वेदिक गोली के रूप में तैयार करते थे, बरामद किये गये. कई बोरों में आम के पत्ते से चूर्ण निर्माण होता. जब्त अवैध आयुर्वेदिक दवा द्वारा साइटिका, कमर के द’र्द, गठि’या, जो’ड़ों के द’र्द व घु’टनों के द’र्द के नाम पर बिक्री की जाती थी.

जब्त किये गये सिंकदर ए आजम नामक दवाई जो हाशमी यूनानी अमरोहा के नाम से लिखा है. रामबाण द’र्द की दवा, आरसी हर्ष त्रिफला रस की पैक मिला है. कई बोरों में मेडिसिन मिली है. मकान मालिक स्व. राज कुमार के बेटे ने बताया कि चार साल पहले उनके स्व. पिता ने बालमिकी अंकल को नीचे का फ्लैट किराये पर दिया था. इस टीम में राजेश प्रसाद सिंहा, राजेश कुमार, संजय पासवान, आयुर्वेदिक के ड्रग इंस्पेक्टर सत्यनारायण मौजूद थे.

