अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी फर्म फायरआई ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चीनी है’कर्स ने भारतीय हेल्थकेयर वेबसाइट को नि’शाना बनाया है और करीब 68 लाख डाटा चो’री की है। इस डाटा में म’रीज और डॉक्टरों की निजी जानकारी शामिल हैं।
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये है’कर्स हेल्थ डाटा को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और वेब पोर्टल को बेच रहे हैं।

फायरआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर का नाम फॉलनस्काई 519 है जिसने भारतीय हेल्थकेयर वेबसाइट को अपना शि’कार बनाया है। फायरआई की इंटेलीजेंस टीम के मुताबिक चो’री हुए डाटा में 1 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच स्वास्थ्य संबंधी डाटा ब्लैक मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध था। बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कुछ डाटा की कीमत 1.50 लाख रुपये से भी कम थी।
रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चीनी है’कर्स एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट ग्रुप स्वास्थ्य संबंधित रिसर्च कर रहे हैं। यह रिसर्च खासतौर पर कैं’सर से संबंधित है।
