मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटोरोला वन एक्शन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला वन एक्शन की भारतीय बाजार में बिक्री 30 अगस्त से होगी।
मोटोरोला वन एक्शन के 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। मोटोरोला वन एक्शन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन को एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट मिलेगा। इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का एक्सिनॉज 9609 प्रोसेसर है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ वीडियो स्टेबलाइजेशन मिलेगा। साथ ही रियर कैमरे से वर्टिकल स्थिति में भी लैडस्कैप वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा।
