अजीबोगरीब घ’टना: गाड़ी में घुसा 7 फ़ीट का अजगर, लोगों में द’हसत, देखें..

#UP #INDIA : प्रयागराज के नए यमुना पुल पर एक कार में सात फिट का अजगर दिखने से हड़कंप मच गया. अजगर को देखते ही कार में बैठे लोगों के हाथ-पांव फूल गए और वह तुरंत दरवाजा खोलकर बाहर न‍िकले. जब लोगों को पता चला कार में अजगर है तो लोग इधर उधर भागने लगे.

कार का जब बोनट खोला तो उसमें अजगर अजीब तरीके से फंसा था, उसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्क‍िल से टायर के नीचे से न‍िकाला.

स्थानीय लोगों ने कार से अजगर न‍िकाला. तब तक क‍िसी ने वन विभाग को फोन कर द‍िया. मौके पर पहुंचे व‍न‍ व‍िभाग के वन कर्मियों को स्थानीय लोगों ने अजगर को सौंप द‍िया.

कार के मालिक को यह समझ में ही नहीं आया क‍ि ये अजगर कार में कैसे घुसा. इसका पता नहीं लग पाया है. सभी लोग हैरत में थे क‍ि इतना बड़ा अजगर, बंद कार में घुसा कैसे?


करीब आधे घंटे तक वहां अफरातफरी मची रही. अजगर दिखने की खबर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद वन विभाग की टीम ने उस अजगर को जंगल मे छोड़ दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading