साहो रिलीज होने से पहले ही तोड़ चुकी है बाहुबली 2 का यह रिकॉर्ड, देखें..

बाहुबली 2 की रिलीज के 2 साल बाद प्रभास सिल्वर स्क्रीन पर एक्शन थ्रिलर फिल्म साहो के साथ लौट रहे हैं. मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना है. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा. साहो नॉर्थ इंडिया में 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. अब खबर है कि रिलीज से पहले साहो ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहो तमिलनाडु में करीब 550 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. इससे पहले बाहुबली 2 को राज्य में 525 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. बाहुबली के बाद प्रभास की पहली फिल्म होने की वजह से साहो की तुलना राजामौली की मूवी से हो रही है. मेकर्स साहो को हिट कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते.

वहीं साहो के तेलुगू थियेट्रिकल राइट्स 125 करोड़ में बिके हैं. यहां पर भी साहो ने बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा है. राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 के तेलुगू राइट्स 122 करोड़ में बिके थे.


अभी तमिलनाडु के ही स्क्रीन्स के आंकड़े सामने आए हैं. साफ नजर आता है कि प्रभास की ये फिल्म कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. साहो के हर रिकॉर्ड की बाहुबली 2 से तुलना जरूर होगी. मगर प्रभास का मानना है कि दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं. बाहुबली जैसी मूवी एक बार ही बनती है. उस फिल्म का स्केल अलग है.

पिछले दिनों खबर आई कि साहो के प्री-रिलीज इवेंट पर निर्माताओं ने 2.5 करोड़ रुपये का खर्च किए. मूवी 30 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे भी अहम रोल में दिखेंगे. मूवी का निर्देशन सुजीत ने किया है. रिपोर्ट्स हैं कि साहो के लिए प्रभास ने 100 करोड़ और श्रद्धा कपूर ने 7 करोड़ फीस ली है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.