#Entertainment #Cinema भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की शानदार फैन फॉलोइंग से तो सभी वाकिफ हैं. ये खेसारी की फैन फॉलोइंग ही है जिसकी वजह से आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते नजर आ जाते हैं. हाल ही में खेसारी का एक ध’माकेदार भोजपुरी गाना खूब देखा जा रहा है.
इस गाने में खेसारी के साथ अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आ रही हैं. इस गाने में दोनों की कैमिस्ट्री तो शानदार है ही, इसके साथ ही इन दोनों का डांस भी देखने लायक है. खेसारी लाल यादव ऐसे अभिनेता हैं, जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. वायरल हो रहा ये वीडियो इसी बात का सबूत है.
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘बलम जी लव यू’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमा’ल मचाया था. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने काफी पसंद किए गए थे लेकिन इसका गाना ‘डाल दे केवाडी में कीली’ कुछ ज्यादा ही पसंद किया गया था. ये गाना हाल ही में एक बार फिर वायरल हो रहा है. ये गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इस गाने को अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
फिल्म में खेसारी लाल के अलावा काजल राघवानी की एक्टिंग ने दर्शकों के बीच काफी पॉपुलैरिटी बटोरी. जहां एक तरफ फिल्म में काजल और खेसारी की केमिस्ट्री कमाल है. बता दें खेसारी की इस फिल्म को जबरदस्त पसंद किया गया था. कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं’ की तर्ज पर बनी इस फिल्म में खेसारी लाल भोजपुरी फिल्मों की चार हॉट एक्ट्रेस, काजल राघवानी, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा और अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते नजर आई थीं.

