बिहार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) परिणाम 2019 जारी कर दिया गया है। बिहार एनएचएम सीएचओ रिजल्ट 2019 परीक्षा परिणाम स्वास्थ्य मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर किया गया है।
जो उम्मीदवार बिहार एनएचएम सीएचओ नर्स भर्ती 2019 ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं। वे अपने परिणाम को देख सकते हैं। बिहार एनएचएम सीएचओ परीक्षा 14 अगस्त 2019 को आयोजित की गई थी।

ऐसे करें डाउनलोड :
1 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2 : होम पेज पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3 : आपके सामने एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध हैं।
4 : अब पीडीएफ फॉर्म में नीचे शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का परिणाम दिखाई देगा।
5 : परिणाम डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
