बीआईटी ओपी में शुक्रवार को मुंशी दीपक कुमार पटेल ने फां’सी के फं’दे पर झूलकर खुदकु’शी कर ली। पुलिस ने श’व को पोस्टमा’र्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। बीआईटी थानेदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन बजे दीपक खाना खाने के बाद सोने की बात बोलकर अपने कमरे में चला गया था। दीपक का कमरा ओपी के अंदर है। ओपी में दूसरा जवान आया तो वह दीपक की तला’श में उसके कमरे तक गया लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।
जवान ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिर दीपक ने कोई आवाज नहीं दिया। जवान ने दीपक को फोन किया पर दीपक ने नहीं उठाया। दूसरा जवान अख्तर खिड़की से कमरे के अंदर देखा तो दीपक फां’सी के फं’दे पर झूल रहा था। अख्तर ने घ’टना की जानकारी थानेदार को दी। थानेदार रूक्का में वाहन चेकिंग कर रहें थे।
थानेदार ने दरवाजा तो’ड़ने का आदेश दिया तो अख्तर ने दरवाजा तोड़ा और दीपक को फं’दे से नीचे उतारा। दीपक की मौ’त हो चुकि थी। घट’ना की सूचना पाकर सदर डीएसपी,सिटी डीएसपी मौके पर पहुंचे और घ’टना की जानकारी ली। दीपक पटेल की मौ’त होने के बाद उसके मोबाइल पर पत्नी का फोन आया। एक जवान ने पत्नी से बात की तो पत्नी ने कहा कि दीपक को क्या हो गया। उसने फोन क्यों नहीं उठाया। दीपक ने कुछ कर लिया है क्या।
जवान ने दीपक की मौ’त की खबर पत्नी को दे दी। ओपी में पदस्थापित पुलिसकर्मियों का कहना था कि दीपक अकसर अपनी पत्नी से फोन पर बातें करता रहता था। प्रतिदिन वह सात से आठ घंटे तक फोन पर रहता था। ओपी में काम करने के दौ’रान उसका हेडफोन कान में लगा रहता और वह बात करता रहता था।

