स्टेशन पर गाना गाकर रातों रात मशहूर हुईं रानू मंडल की जिंदगी बदल गई है। उन्होंने लता मंगेशकर का गाना ‘एक प्यार का नगमा है’ गाया था।
अब संगीतकार-गायक हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म में उन्हें मौका दिया है। हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर है। इसमें रानू मंडल ने तेरी मेरी कहानी नाम का गाना गाया है। हिमेश रेशमिया ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें रानू स्टूडियो में रिकॉर्डिंग कर रही हैं। उनके पास हिमेश खुद खड़े हैं और गाइड कर रहे हैं।

रानू मंडल को भले ही हिमेश रेशमिया ने गाने का मौका दिया हो लेकिन इसके पीछे सलमान खान का बड़ा हाथ है। जी हां, एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने खुद इसका खुलासा किया था।
हिमेश ने कहा कि ‘सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम जिंदगी में किसी टैलेंटेड इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने टैलेंट के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।’
