
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैधनाथपुर के शिक्षक मो. कमरुज्जमां पर हुए जा’नलेवा हम’ले के मामले में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की मुजफ्फरपुर शाखा द्वारा जिला समाहरणालय परिसर में मौन जु’लुस निकाल कर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने काला प’ट्टा लगाकर वि’रोध जताया.

मौके पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उमा किंकर ठाकुर, सचिव देव शंकर प्रसाद सिंह व संजय कुमार ने एक स्वर में कहा की बिहार में अप’राधी बेल’गाम हो रहे हैं. शिक्षक कमरुज्जमां पर जा’नलेवा हम’ला करने वालों को पुलिस अविलम्ब गिर’फ्तार करे. सुशासन की सरकार अप’राध की रोक’थाम करने में विफल साबित हो रही है. अप’राध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है.


