भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उन्हें जापान के केंटो मोमोटा ने 21-13, 21-8 से हराकर बाहर कर दिया।

हार के बावजूद प्रणीत ने इतिहास रच दिया, वह 36 साल बाद वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।
