
MUZAFFARPUR : सेंट ज़ेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की गौशाला शाखा प्रांगण में चल रहे तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया. इस प्रतियोगिता का ख़िताब दोनों वर्गों में सेंट ज़ेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल, गोशाला रोड की टीमों ने जीतकर दोहरी सफलता पाई.

प्रतियोगिता के फाइनल में बालक वर्ग में सेंट ज़ेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल को 18-06 से हरा कर तथा बालिका वर्ग में सेंट ज़ेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की टीम ने सेक्रेड हार्ट स्कूल की टीम को 08-02 से हरा कर ख़िताब पर कब्ज़ा किया.

विजयी टीम को स्कूल के चेयरमैन सह मुख्य अतिथि शरद चंद्रा ने चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया.

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आमोद कुमार दत्त ने सभी स्कूल की टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में इससे बड़ी प्रतियोगिता कराने की घोषणा की. प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल विजेता रहा.
उपविजेता सेक्रेड हार्ट स्कूल रहा. वहीं सर्वश्रेष्ठ स्कोरर सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की सृष्टि, सर्वश्रेष्ठ खिलाडी सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की आश्रिया चंद्रा, सर्वाधिक उदीयमान खिलाडी सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की मोनालिशा को घोषित किया गया.

सेक्रेड हार्ट स्कूल को उपविजेता घोषित किया गया. वहीं सर्वश्रेष्ठ स्कोरर सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के हर्ष रहे, सर्वश्रेष्ठ खिलाडी भी सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के हर्ष और सर्वाधिक उदीयमान खिलाडी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के शिवम् को घोषित किया गया.


बालक वर्ग में सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल विजेता रहा. वहीं सेक्रेड हार्ट स्कूल को उपविजेता घोषित किया गया. वहीं सर्वश्रेष्ठ स्कोरर सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के हर्ष रहे, सर्वश्रेष्ठ खिलाडी भी सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के हर्ष बने और सर्वाधिक उदीयमान खिलाडी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के शिवम् को घोषित किया गया.
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, खेल अधिकारी, इंचार्ज तथा अभिभावकगण उपस्थित थे.

